चण्डीगढ़

हरियाणा और पंजाब में बढ़ा सर्दी का प्रकोप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शुक्रवार को सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हुई। हरियाणा का हिसार कड़ाके की सर्दी की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सिरसा में भी सर्द रात रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पारा 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है। पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। राज्य के गुरदासपुर में भी रात सर्द रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर, मोगा और लुधियाना में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 5.9 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button