चण्डीगढ़

अग्निपथ’ और ईडी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, चंडीगढ़ में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान तथा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ शनिवार को हरियाणा के कांग्रेस चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे। प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान तथा विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों व वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से कुछ दूरी पर ही बेरिके लगाकर रोक लिया। कांग्रेसियों की पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई। कांग्रेस नेता हरियाणा राजभवन तक पैदल मार्च करना चाहते थे। वे ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग व केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजना चाहते थे। राज्यपाल चंडीगढ़ से बाहर होने की वजह से उनके सचिव ही प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनसे ज्ञापन लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हुड्डा व उदयभान ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ईडी द्वारा अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र मामले में झूठा मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में ईडी की कोई कार्रवाई नहीं बनती फिर भी राहुल गांधी से दस-दस घंटे पूछताछ करके उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले वर्षों में लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। सरकार अपने निरंकुश शासन के लिए सभी विपक्षी दलों की आवाज दबाना चाहती है। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो यह हमारे संवैधानिक मूल्यों और काफी त्याग और संघर्ष से अर्जित की गई आजादी को कमजोर कर देगी। उदयभान ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान किया जा रहा है, उसकी स्थापना पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, पुरुषोत्तम दास टंडन, आचार्य नरेंद्र देव व रफी अहमद किदवई जैसे नेताओं ने 1937 में की थी ताकि स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूत आवाज दी जा सके। उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज किए केस तुरंत वापस लिए जाएं। इसी तरह से केंद्र की अग्निपथ योजना को भी तुरंत वापस लेने की मांग कांग्रेस ने की है।
कांग्रेस के प्रदर्शन में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज, विधायक आफताब अहमद, डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, जगबीर सिंह मलिक, शकुंतला खटक, धर्म सिंह छोक्कर, जयवीर सिंह वाल्मीकि, बिशन लाल सैनी, मोहम्मद इलियास, सुभाष देशवाल, मामन खान इंजीनियर, वरुण मुलाना, बलबीर सिंह वाल्मीकि मेवा सिंह, प्रदीप चौधरी, शमशेर सिंह गोगी, शैली चौधरी, इंदूराज नरवाल, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा, आनंद सिंह दांगी, दिलूराम बाजीगर, सुभाष चौधरी, सुल्तान सिंह जंड़ौला, लहरी सिंह, भीमसेन मेहता, नरेंद्र सांगवान, ललित नागर, लखन सिंह सिंगला, नरेश सेलवाल, सुखबीर सिंह फरमाना, धर्मपाल सांगवान, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, चक्रवर्ती शर्मा, सरदार त्रिलोचन सिंह, वीरेंद्र पाल शाह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button